Headlines

रेलवे ने मध्य प्रदेश से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को 10 फरवरी तक किया रद्द, जानें डिटेल

भारतीय रेलवे ने 1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच बिलासपुर-भोपाल और जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस सहित अलग-अलग ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल यह फैसला दक्षिण के जैठारी-चुल्हा रेलवे खंड में स्टेशनों को जोड़ने वाली तीसरी लाइन के लिए चल रहे निर्माण कार्य की वजह से लिया गया है.

दरअसल स्टेशनों को जोड़ने वाली तीसरी लाइन के लिए चल रहा निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में हैं. नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की शुरुआत 23 जनवरी से हुई थी. वहीं अभी भी इस कार्य में कुछ दिन और लगेंगे, जिसके चलते बिलासपुर-भोपाल और जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस समेत कई और ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है यानी की मध्य प्रदेश के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी.

रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट:
1. ट्रेन संख्या (22169) रानी कमलापति (हबीबगंज)-संतरागाछी एक्सप्रेस 2 फरवरी को रद्द रहेगी.

2. ट्रेन संख्या (22170) संतरागाछी-रानी कमलापति (हबीबगंज) एक्सप्रेस 3 फरवरी को रद्द रहेगी.

3 ट्रेन संख्या (22909) वलसाड-पुरी एक्सप्रेस भी 3 फरवरी को रद्द कर दी गई है.

4. ट्रेन संख्या (20971) उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस भी 5 फरवरी को निरस्त रहेगी.

5. ट्रेन संख्या (20972) शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या (22910) पुरी-वलसाड एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या (20471) बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस 6 फरवरी को रद्द रहेगी.

6. ट्रेन संख्या (18236) बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या (12549) दुर्ग-जम्मू तवी एक्सप्रेस 1 फरवरी से 8 फरवरी तक रद्द रहेगी.

7. ट्रेन संख्या (18235) भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 31 जनवरी से 7 फरवरी तक निरस्त रहेगी.

8. ट्रेन संख्या (18203) दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 1 फरवरी, 6 फरवरी और 8 फरवरी को रद्द रहेगी.

9. ट्रेन संख्या (18204) कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या (22868) निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस भी 2 फरवरी और 7 को रद्द रहेगी.

10. ट्रेन संख्या (18201) दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 2 फरवरी से 4 फरवरी तक रद्द रहेगी.

11. ट्रेन संख्या (18202) नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 4 फरवरी से 6 फरवरी तक रद्द रहेगी.

12. ट्रेन संख्या (20472) पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस 9 फरवरी को रद्द रहेगी.

13. ट्रेन संख्या (12550) जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस 3 फरवरी से 10 फरवरी के बीच रद्द रहेगी.