महासमुंद– घुंचापाली पहाड़ी में स्थित चंडी मंदिर पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी काफी फेमस है। मां के दर्शन करने नवरात्र और दूसरे समय में भी लोग यहां आते हैं। लेकिन इस बीच मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। लोग इसे भालू वाले मंदिर के नाम से भी जानते हैं। चोरों ने यहां से लाखों रुपए के गहने और कैश पार कर दिया है। यहां तक कि मां चंडी के छत्र और आभूषण चोर ले उड़े हैं।
चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसमें चोर गर्भगृह में रखे दान पेटियों से भी पैसे निकालते दिखाई दे रहे हैं। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है।लोगों को इस बात की जानकारी तब लगी जब पुजारी मंदिर में सुबह पूजा करने पहुंचे थे। मंदिर में पहुंचते ही उन्होंने देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा है। अंदर घुसने पर गर्भगृह का भी ताला टूटा हुआ था। माता के आभूषण गायब थे। माता की मूर्ति के पास रखा छत्र भी गायब था। दान पेटियों को भी तोड़ दिया गया था। कुल मिलाकर चोरों ने यहां से 3 लाख रुपए की चोरी की है।

