मशहूर कॉमेडियन की हार्ट सर्जरी..

द कपिल शर्मा शो’ के जरिए अपने दर्शकों को कभी गुत्थी तो कभी डॉ मशहूर गुलाटी बनकर हंसाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर सामने आते ही उनके फैंस से लेकर सितारे तक चिंतित थे। हर कोई बस उनके जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौटने की प्रार्थना कर रहा है। दरअसल सुनील ग्रोवर की मुंबई एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में हार्ट सर्जरी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि सुनील ग्रोवर रिकवर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आज सुनील ग्रोवर को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।