बिलासपुर के एक बड़े कपड़े की दुकान की छत में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। पुराना बस स्टैंड के करबला स्थित कश्यप कॉलोनी में सूर्या गारमेंट्स की दुकान है। यहां तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में डक्टिंग पाइंट में काम चल रहा है। शुक्रवार की शाम वेल्डिंग करते समय पाइंट में अचानक आग लग गई। जिससे जोरदार धुआं उठने लगा। इसे देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई।
नगर सेना की दमकल की मदद से समय रहते आग को काबू में कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और आग को काबू में कर लिया गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
आनन-फानन में दुकान में आए ग्राहकों को बाहर निकाला गया। इधर, कर्मचारी कपड़ों को हटाने लगे। आग बढ़ता देख कर्मचारी भी दौड़कर बाहर गए। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। इस दौरान आग लगने की खबर नगर सेना दमकल शाखा को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को कुछ ही देर में काबू में कर लिया।

