BREAKING- माओवादियों ने अपहृत इंजीनियर और मिस्त्री को किया रिहा…

बीजापुर- सभी की अपील के बाद आज इंजीनियर हुए रिहा। 5 वे दिन नक्सलियों ने अशोक पवार और मजदूर आनंद यादव को किया रिहा। अशोक पवार की पत्नी अभी भी है जंगलों में। अभी बेदरे पुल निर्माण कार्य स्थल तक पहुंचे दोनो बंधक।बीजापुर के लिए हुए रवाना।

माओवादियों ने अपहृत इंजीनियर अशोक पवार और राज मिस्त्री आनंद यादव की 5 वे दिन रिहाई कर दी है । बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी मिलते ही रिहा हुए इंजीनियर को लेने पुलिस टीम रवाना हो गयी , और रिहा हुए इंजीनियर और राज मिस्त्री को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है ।

गौरतलब है कि बीजापुर के बेदरे पुल निर्माण स्थल से ठेका कंपनी के इंजीनियर अशोक पवार और एक राज मिस्त्री को नक्सलियों ने 11 फरवरी को अगवा कर लिया था । इस घटना के बाद अपहृत इंजीनियर की पत्नी और मासूम बेटी जंगल में घूम घूम कर अपने पति की रिहाई की अपील कर रहे थे । मासूम बेटी का आज ही एक पीएम के नाम मार्मिक अपील का विडियों सोशल मीडिया में जारी हुआ था ।