टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर; उपकप्तान रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज से हुए बाहर,

दक्षिण अफ्रीका दौरो के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया को एक तगड़ा झटका लगा है। टी20 के बाद टीम के वनडे टीम के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के ​खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। टेस्ट के उपकप्तान रोहित चोट के चलते सीरीज से बाहर हुए हैं। उन्हें यह चोट मुंबई में अभ्यास के दौरान लगी थी। चोटिल होने के कारण रोहित ने ज्यादा देर तक अभ्यास में भाग नहीं लिया था। भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी।