CG BREAKING- दो मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता

धमतरी 15/12/2021- एक विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गयी है । पूरा मामला धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम धूमा की है । उधर विवाहिता और दो मासूम बच्चों की मौत की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी । कुरूद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है । मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस ने मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया है।

बताया जा रहा है कि मानसचंद साहू का परिवार निवास करता है । पेशे से खेती बाड़ी करने वाला मानस चंद का संयुक्त परिवार गांव में निवास करता है । बताया जा रहा है कि आज सुबह – सुबह मानस साहू सब्जी बेचने के लिए गांव में चला गया था , वही उसके माता – पिता और भाई धान संग्रहण करने दूसरे मकान में गये हुए थे । सुबह करीब 8:30 बजें जब मानस चंद साहू के माता पिता और भाई वापस घर लौटे , तो उन्होने मानस की पत्नी झरना साहू , 6 साल का बेटा सागर और 4 साल के अक्षय की लाश फांसी के फंदे पर मिली । इस घटना को देखने के बाद उनके होश उड़ गये । आनन – फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी ।