धनेश कुमार दिवाकर@ मुख्यधारा
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर मितान योजना की सेवाओं का विस्तार किया गया है। इसके तहत अब आप घर बैठे ही अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे। राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको टोल फ्री नंबर 14545 पर डायल करना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में नागरिक सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। मितान योजना के तहत लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है। राज्य सरकार लगातार लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखकर कार्य कर रही है।
✅जुड़ा एक और नया अध्याय…
आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है।
अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे कॉल करें 📞14545 पर और घर बुलाएँ मितान. घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड.
राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई… pic.twitter.com/bs8GdvfqJU
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 26, 2023
लोगों को घर बैठे ही मिल रहा है इन शासकीय योजनाओं का लाभ
1. जन्म प्रमाणपत्र
2. जन्म प्रमाणपत्र सुधार
3. आधार – 5 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन
4. आधार – मोबाइल नंबर अपडेट
5. निवास प्रमाण पत्र
6. विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र
7. विवाह प्रमाण पत्र सुधार
8. आय प्रमाण पत्र
9. ओबीसी प्रमाण पत्र
10. एसटी प्रमाणपत्र
11. एससी प्रमाणपत्र
12. दुकान और प्रतिष्ठान का पंजीकरण
13. गैर-डिजिटाइज्ड दस्तावेज (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति) के नकल के लिए अनुरोध
14. पैन कार्ड पंजीकरण
15. पैन कार्ड सुधार
16. पैन कार्ड (डुप्लीकेट)
17. मृत्यु प्रमाण पत्र
18. मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार
19. नवीन राशन कार्ड (APL)
20. नवीन राशन कार्ड (BPL)
21. राशन कार्ड सुधार (APL)
22. राशन कार्ड सुधार (BPL)

