राजधानी रायपुर पहुंचे पीएम मोदी प्रदेश भाजपा को जीत का मंत्र दे गए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए एक नारा बुलंद किया… इस नारे की भूमिका बनाते हुए श्री मोदी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कुशासन का मॉडल बन चुका है। आज छत्तीसगढ़ में चारों तरफ, हर कोने से हर जुबान से एक ही आवाज उठ रही है… ‘बदलबो… बदलबो… ए दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो’ …
वही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बार कान खोलकर सुन लेना चाहिए कि, अगर वो भ्रष्टाचार की गारंटी हैं तो मोदी कार्यवाही की गारंटी है। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग मेरी कब्र खोदने में लगे हैं.. मगर वो जान लें… मोदी डरने वाला नहीं है। इससे पहले श्री मोदी का विशेष विमान रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर समय से लगभग 10 मिनट पहले ही पहुंच गया। इसी तरह तय समय से लगभग 15 मिनट की देरी से यानी दोपहर 1 बजे उनका विशेष विमान यहां से उड़ान भर चुका था।
राजधानी में प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को दिए जीत के मंत्र

