व्यक्तित्व परीक्षण:चार तस्वीरों के ज़रिए जानिए अपने नज़रिए के बारे में, इन्हें देखकर ये भी जान सकेंगे कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं

नज़र बताए नज़रिया और नज़रिया पता दे दे मन का। बड़ी सीधी-सी बात है। यहां चार तस्वीरें दी गई हैं, जिन पर पहली नज़र डालते ही एक छवि दिखेगी, हालांकि उसमें दो छवियां घुली-मिली हैं। जो छवि आपको पहले दिखे, वो आपकी नज़र है, जिसके मुताबिक़ मनोविज्ञान की दृष्टि से नज़रिए विश्लेषण में दिए गए हैं। इन आकलनों को देखकर आप अपनी मन:स्थिति का कुछ अंदाज़ा लगा सकते हैं। हालांकि, यह कोई ठोस प्रमाण नहीं है, केवल हल्का-फुल्का परीक्षण है।

शेर- अगर शेर की छवि दिखी है मतलब आप हर मामले की तह तक जाने में विश्वास रखते हैं और इसके लिए मन के गहरे डरों का सामना करने से भी नहीं चूकते। आप बहुत बहादुर हैं।
पंछी- अगर पंछी की छवि दिखी है, तो आप ऐसे ख़ुलदिल इंसान हैं, जिन्हें लापरवाह भी समझ लिया जाता है। आपमें सृजनात्मकता है और आप दुनिया को बेहतर रूप में देखने का ख़्वाब देखते हैं।

बत्तख- हो सकता है कि आपका जीवन भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरा हो। इसी वजह से आपका मूड अचानक बदल जाता है और आप आकस्मिक फैसले ले लेते हैं।
खरगोश- आप काम से पहले संभावित नतीजों पर विचार करना पसंद करते हैं। तर्क का आपके जीवन में अहम स्थान है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप रुखे इंसान हैं।

पक्षी- आप आसमान को छूने के मक़सद में कठिनाइयां आने का बुरा नहीं मानते। आप परिस्थितियों के हवाले नहीं रहते, आपकी अपनी राय और राह होती है। आप दूसरों की मदद भी करते हैं।
मगरमच्छ- हर स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करते हैं। इसका अर्थ यह नहीं कि आप तानाशाह हैं, बल्कि आप कुशल प्रबंधक, प्रधान या नेता हो सकते हैं।

लोमड़ी- चित्र को बांए से दाईं तरफ की नज़र से देखा, जो दृष्टि यात्रा की आम दिशा है। लेकिन आप आम इंसान नहीं हैं। आप सही नतीजे पर पहुंचने तक सतत विश्लेषण करते रहते हैं।
कुत्ता- आपने तस्वीर को दाएं से बाईं तरफ़ की नज़र घुमाते हुए देखा और चित्र में छुपा श्वान नज़र आया। आप सच्चे फैसले पसंद करते हैं- जिसकी प्रक्रिया में तर्कशक्ति का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।