रेलवे में 4471 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

रेलवे में 4471 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण रेलवे ने वर्ष 2026 के लिए 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और चयन के लिए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। कुल 4471 पदों में 163 पद फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए और 4308 पद Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

किन पदों पर होगी भर्ती

फ्रेशर कैटेगरी में फिटर, पेंटर और वेल्डर ट्रेड के लिए पद हैं। इसके अलावा मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन (MLT) ट्रेड के लिए भी आवेदन का मौका दिया गया है। Ex-ITI कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता

फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए:

  • फिटर, पेंटर और वेल्डर ट्रेड के लिए 10वीं में कम से कम 50% अंक जरूरी हैं।
  • मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं।

Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए:

  • 10वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट जरूरी है।

ध्यान दें: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

कितनी होनी चाहिए उम्र

फ्रेशर कैटेगरी के उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम 22 साल होनी चाहिए। वहीं Ex-ITI और MLT कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित है। आयु की गणना 27 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

हर महीने मिलेगा ₹9,600 तक स्टाइपेंड

अप्रेंटिस के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेड के अनुसार ₹8,200 से ₹9,600 प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस ₹100 है, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

बिना परीक्षा और इंटरव्यू होगा चयन

इस भर्ती की खास बात चयन प्रक्रिया है। उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा। यानी भर्ती में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का चरण नहीं रखा गया है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • संबंधित ट्रेड की ITI की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
  • NCVT/SCVT ट्रेड सर्टिफिकेट या प्रोविजनल प्रमाणपत्र
  • SC/ST/OBC जाति प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
  • EWS आय और संपत्ति प्रमाणपत्र
  • PwBD उम्मीदवारों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र
  • पूर्व सैनिकों का डिस्चार्ज या सर्विस सर्टिफिकेट, जहां लागू हो
  • फीस में छूट से संबंधित प्रमाणपत्र, जहां जरूरी हो

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक देख सकते हैं। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन कर अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी और लॉगिन के बाद फॉर्म पूरा करना होगा।आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *