Skip to content
May 7, 2026
  • शालीनता से पेश आएं अधिकारी: विष्णुदेव
  • अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • डॉ. एस. के. वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
  • छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”
Newsletter
Random News
Mukhyadhara.com

Mukhyadhara.com

Online News Portal

  • अपना प्रदेश
  • देश दुनिया
  • स्पोर्टस
  • ग्लैमर
  • अर्थ जगत
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफ स्टाइल
  • अपना मंच
  • Home
  • अपना प्रदेश
  • रायपुर : मुख्यमंत्री से कोया-कुटमा समाज बस्तर संभाग के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात : संभाग स्तरीय सामाजिक सामुदायिक भवन और संग्रहालय की मांग की
  • अपना प्रदेश

रायपुर : मुख्यमंत्री से कोया-कुटमा समाज बस्तर संभाग के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात : संभाग स्तरीय सामाजिक सामुदायिक भवन और संग्रहालय की मांग की

6 years ago6 years ago01 mins

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास में बस्तर संभाग के कोया-कुटमा समाज के सदस्यों ने चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेन्जाम के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से कोया-कुटमा समाज के सदस्यों ने संभाग स्तरीय सामाजिक  सामुदायिक भवन और बस्तर की सांस्कृति, पारम्परिक नृत्यों, शिल्प कलाओं, ऐतिहासिक धरोहरों एवं पुरातात्विक विरासतों को सहेजने के लिए संग्रहालय की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग पर विचार का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों से बस्तर में वर्षा जल की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही बोधघाट बहुउद्देश्यीय परियोजना से किसानों एवं आमजन को होने वाले लाभ से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना पूर्णतः किसान हित में होगी जिससे वर्ष भर पानी की उपलब्धता बनी रहेगी और कृषि कार्यों के लिए वर्षा जल पर निर्भरता कम होगी।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजामन, कोया-कुटमा समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री समारू कर्मा, प्रदेश महासचिव कांग्रेस श्रीमती रुक्मणी कर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस श्री बलराम मौर्य एवं सदस्य उपस्थित थे।

Tagged: Raipur: Members of Koya-Kutma Samaj Bastar Division courtesy call on Chief Minister: Demand for Divisional Level Social Community Building and Museum

Post navigation

Previous: रायपुर : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बीजापुर जिले की जनता को दी 96 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
Next: क्या है टेबलटॉप रनवे, कोझिकोड में क्यों हुआ विमान हादसा……

Related News

शालीनता से पेश आएं अधिकारी: विष्णुदेव

admin6 days ago6 days ago 0

अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी ऑनलाइन सुविधाएँ

admin7 days ago6 days ago 0

Recent Posts

  • शालीनता से पेश आएं अधिकारी: विष्णुदेव
  • अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • डॉ. एस. के. वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
  • छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”
  • गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया ट्रैक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

Recent Comments

No comments to show.

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    

Managing Editor

Amit Sinha

amitsagarsinha999@gmail.com

Chief Editor

Vandana Jaiswal

Contact Info

Office :
HIG 301, Block-1, Himalayan Heights Dumartarai, Raipur- 492001

mukhyadhara09@gmail.com

Digital Newspaper - Multipurpose News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.