मुंबई, श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान अपने ‘दिग्गज प्रशंसक’ पर्सी अबेसेकेरा को श्रद्धांजलि दी और वे बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. अबेसेकेरा का हाल ही में 87 वर्ष की आयु में लंबी बीमा के बाद निधन हो गया. प्रशंसकों और क्रिकेट जगत में वह ‘अंकल पर्सी’ के नाम से मशहूर थे. वह दुनिया भर के क्रिकेट मैदानों पर श्रीलंका की टीम की हौसला अफजाई करते नजर आते थे.
Sri Lankan players to wear black-arm bands 🖤
Sri Lanka players will wear black armbands during today's game vs. India to pay tribute to the late Percy Abeysekera, the legendary cheerleader.🫡
Abeysekera was an integral part of the game of cricket in Sri Lanka and did play a… pic.twitter.com/O8e1b3OpsE
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) November 2, 2023
अपने रंग-बिरंगे कपड़ों से पहचाने जाने वाले पर्सी ने 1979 विश्व कप से श्रीलंका टीम की हौसला अफजाई के लिए दौरे करने शुरू किए और तब से उन्हें लगभग सभी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटों में देखा गया. वह हालांकि खराब सेहत के कारण मौजूदा विश्व कप के लिए भारत नहीं आए.
अर्जुना रणतुंगा, सनथ जयसूर्या और कुमार संगकारा जैसे श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर उनके मित्र थे जबकि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी उनके अच्छे रिश्ते रहे. रोहित हाल में एशिया कप के दौरान कोलंबो में उनके घर भी गए थे. कोहली ने 2015 में श्रीलंका दौरे के दौरान उन्हें संक्षिप्त बातचीत के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम में बुलाया था.
श्रीलंका क्रिकेट ने भी हाल में उनके चिकित्सा खर्चों के लिए 50 लाख श्रीलंकाई रुपये दिए थे.रोहित ने एशिया कप के दौरान अबेसेकेरा से मुलाकात को याद किया जब वह कोलंबो में उनके घर गए थे.

