15 अगस्त से पहले आबकारी विभाग का एक्शन, महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
अंबिकापुर। 15 अगस्त से पहले छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने अंबिकापुर शहर के पटपरिया इलाके में किराए के मकान में चल रही कथित महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया…
