ये रोचक तथ्य कर देंगे आपको हैरान, शायद ही जानते होंगे आप इनके बारे में

कई लोग होते हैं जिन्हें जानकारी इकठ्ठा करना पसंद होता हैं और नई चीजों के बारे में जानना उनकी दिलचस्पी होती हैं। ऐसे में कई बार ऐसी अनोखी बातें भी सामने आती हैं जो कभी ना मिटने वाली स्याही की तरह दिमाग पर छप जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको हैरानी में डाल देगी और आप इन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे। तो आइये जानते हैं।

– शतरंज दुनिया के सबसे ज्यादा दिमागी कसरत कराने वाले खेलों में से एक है । शतरंज का अविष्कार भारत में हुआ था। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि शतरंज खेलने से दिमाग की बैद्धिक क्षमता में सुधार आता है और जटिल प्रश्नों को सुलझाने की शक्ति बढ़ती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में अंग्रेजी भाषा में छपी दूसरी किताब शतरंज के बारे में थी।

weird news,weird information,interesting facts ,अनोखी खबर, अनोखी जानकारी, रोचक तथ्य

– डॉल्फिन मछली 5 से 8 मिनट तक अपनी सांस रोक सकती है। इतना ही नहीं यह मछली एक आंख खुली रख के भी सो सकती है।

– फ्रांस की राजधानी पेरिस में जितने व्यक्ति हैं उससे कहीं ज्यादा संख्या कुत्तों की है। यहां लोगों को मेट्रो में कुत्तों को साथ ले जाने पर कोई रोक-ठोक नहीं है।

weird news,weird information,interesting facts ,अनोखी खबर, अनोखी जानकारी, रोचक तथ्य

– मेढक जब किसी कीड़े को निगलता है तो उसकी आंखें बंद हो जाती हैं। ऋग्वेद में मंडूक को मांगलिक तथा शुभ माना गया है। मेंढक की ध्वनि वर्षासूचक मांगलिक ध्वनि के रूप में हमेशा से मान्य रही है।

– न्यूजीलैंड ऐसा देश है जहां लोगों की जनसंख्या से अधिक भेड़ों की जनसंख्या है। यहां पर प्रति आदमी के हिसाब से 6 भेड़ हैं।