यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया तहलका

यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म ने रिलीज से पहले मचाया तहलका

कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त माहौल बना चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से एक दिन पहले तक अलग-अलग भाषाओं में 9 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिल्म बुधवार यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। देश में इसकी एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हुई थी और लगातार टिकटों की बिक्री बढ़ रही है।

24 घंटे में बिके 2.65 लाख से ज्यादा टिकट

एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में ही ‘टॉक्सिक’ के 2 लाख 65 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं। फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हो रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग से ₹32 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हो चुका है। हालांकि, अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है क्योंकि रिलीज से पहले अभी बुकिंग जारी है। फिल्म को मिल रहे शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स इसके शानदार ओपनिंग करने का अनुमान लगा रहे हैं।

फिल्म टॉक्सिक में यश का दमदार लुक

‘KGF’ के बाद यश की पहली बड़ी फिल्म

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश के फैंस में खास उत्साह है। ‘KGF’ फ्रेंचाइजी के बाद यह यश की बड़ी फिल्मों में शामिल है। ऐसे में दर्शकों के साथ ट्रेड की नजर भी फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हुई है। फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज किया गया था, जिसमें यश जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आए। ट्रेलर में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत की भी झलक देखने को मिली।

गीतू मोहनदास ने किया निर्देशन

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलने की उम्मीद है।

कियारा आडवाणी ने की यश और गीतू की तारीफ

हाल ही में चेन्नई में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया। इस दौरान कियारा आडवाणी ने यश और गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ की। कियारा ने बताया कि यश और गीतू उन शुरुआती लोगों में शामिल थे, जिन्हें उन्होंने अपने परिवार के बाद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। अभिनेत्री के मुताबिक, यह खबर सुनकर दोनों काफी भावुक और खुश हुए थे। अब एडवांस बुकिंग में मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद 26 अगस्त को ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर यश का जादू कितना चलता है, इस पर सभी की नजरें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *