मुख्यधारा @ बिलासपुर
रेलवे ने बिलासपुर से नागपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। यह तब तक नहीं चलेगी, जब तक सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस की रैक नहीं मिल जाती। वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री कम मिलने के कारण बंद किया गया है। अब तक इसकी औसतन 65 प्रतिशत सीटें ही भर पा रही थीं क्योंकि लोग इसकी जगह दूसरी ट्रेनों को प्राथमिकता देने लगे थे।
रायपुर से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन
- दूरंतो एक्सप्रेस 4:13 घंटे
- राजधानी एक्सप्रेस 4:50 घंटे
- गीतांजली एक्सप्रेस 4:50 घंटे
- गोंडवाना एक्सप्रेस 4:55 घंटे
- भुनेश्वर कुर्ला 5:15 घंटे
वंदे भारत एक्सप्रेस में बिलासपुर से रायपुर का एक्जीक्यूटिव किराया 890 रुपए और चेयरकार 455 रुपए है। बिलासपुर और नागपुर की बात करें तो वंदे भारत का एक्जीक्यूटिव टिकट 1890 रुपए का तथा चेयरकार 955 रुपए है। रेलवे सूत्रों की माने तो वंदे भारत एक्सप्रेस रायपुर से नागपुर 4 घंटे 12 मिनट में पहुंचाती है, वहीं दूरंतो एक्सप्रेस 4 घंटे 13 मिनट में पहुंचती है। जबकि दोनों के किराए में बहुत ज्यादा फर्क है। इसलिए वंदेभारत को यात्रियों ने पसंद नहीं किया।
बिलासपुर से नागपुर के बीच औसत स्पीड निकली 85 किमी/घंटा
वंदे भारत एक्सप्रेस को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाने का दावा किया गया था। लेकिन रेलवे की मानें तो नागपुर से बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटा ही दर्ज की गई है। अगर बिलासपुर से नागपुर के बीच अौसत स्पीड निकाली जाए तो यह 85 85 किमी प्रतिघंटा रही है।
वंदे भारत का किराया
- बिलासपुर से रायपुर का एक्जीक्यूटिव 890, चेयरकार 455
- बिलासपुर से दुर्ग का एक्जीक्यूटिव 1000, चेयरकार 515
- बिलासपुर राजनांदगांव एक्जीक्यूटिव 1100, चेयरकार 556
- बिलासपुर गोंदिया एक्जीक्यूटिव 1465, चेयरकार 745
- बिलासपुर नागपुर एक्जीक्यूटिव 1890, चेयरकार 955

