कर्नाटक (Karnataka Election Results 2023) विधानसभा चुनावों के तहत वोटों की गिनती जारी है. कर्नाटक में कांग्रेस किंग बनकर उभरी है. रुझानों और नतीजों को लेकर दिल्ली और कर्नाटक समेत देशभर के कांग्रेस (138 सीटें) दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है. कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है. बजरंग बली का आशीर्वाद हमें मिला है. सारे सूफी संतों का आशीर्वाद हमें मिला है. उधर, बीजेपी (63 सीटें) ने हार स्वीकार कर ली है. सीएम बोम्मई ने कहा कि हम मंजिल तक नहीं पहुंच पाए.
कर्नाटक में जीत, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का परिणाम है – जयराम रमेश
कर्नाटक में जीत, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का परिणाम है. इस यात्रा का अमूर्त प्रभाव पार्टी को एकजुट कर रहा था, साथ ही कैडर को पुनर्जीवित कर रहा था और कर्नाटक चुनाव के लिए नए नैरेटिव को गढ़ रहा है. हम अब अपने वादों और गारंटी को जल्द से जल्द पूरा करने पर काम करने वाले हैं.
While this is the direct impact of the #BharatJodoYatra in Karnataka, the intangible impact was uniting the party, reviving the cadre and shaping the narrative for the Karnataka elections. It was during the Bharat Jodo Yatra, from the many conversations @RahulGandhi had with the… pic.twitter.com/r1JOWMoei3
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 13, 2023

