अतरंगी से शुरुआत,छत्तीसगढ़ी अभिनेता मन कुरैशी की चार फिल्मों में निभा चुके हैं : दर्शज

इंडियाज ग्रेटेस्ट टैलेंट शो सीजन थ्री के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित होने वाले दर्शज ने अभिनय की शुरुआत छत्तीसगढ़ी फिल्म अतरंगी से की। इसके बाद लगातार काम कर रहे हैं। वे बालीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ भी काम कर चुके हैं। चार वेब सीरीज में उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। वे बताते हैं कि अभिनय का उन्होंने प्रशिक्षण नहीं लिया है। उनकी रुचि अभिनय में थी। अपने इसी हुनर को अभ्यास के जरिए तराशने में जुटे हुए हैं। वे बताते हैं कि एक बालीवुड फिल्म के लिए भी बात चल रही है। लक्ष्य बालीवुड ही है।

अतरंगी से शुरुआत,छत्तीसगढ़ी अभिनेता मन कुरैशी की चार फिल्मों में निभा चुके हैं बचपन का किरदार

दर्शज बताते हैं कि उनके अभिनय की शुरुआत छत्तीसगढ़ी फिल्म अतरंगी से हुई।  छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार मन कुरैशी के चार फिल्मों लव लेटर, इश्क मा रिश्क, आई लव यू 2 और डार्लिंग प्यार झुकता नहीं में उनके बचपन का किरदार निभा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने चार शार्ट फिल्मों आर्टिकल 21ए, मेरा बचपन, सेवा मेरा धर्म और बेबस बचपन में अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं। आर्टिकल 21ए के लिए शूट फोर लीगल अवेयरनेस के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। लव लेटर के लिए इसी वर्ष बेस्ट चाइल्ड एक्टर का खिताब मिला है। दुर्ग नगर निगम के 54 ब्रांड एंबेसडर की सूची में भी दर्शज का नाम शामिल है।

आशुतोष के पोते और स्वरा के बेटे का निभा चुके हैं भूमिका

दर्शज बताते हैं कि आशुतोष राणा स्टारर वेब सीरीज द ग्रेड इंडियन मर्डर जो पिछले वर्ष रिलीज हुई थी, उसमें आशुतोष सर के पोते का किरदार निभाया था। वे बहुत ही खुशमिजाज और सरल हृदय के व्यक्ति हैं। काम के दौरान उन्होंने मुझे बिल्कुल भी महसूस नहीं होने दिया कि मैं एक दिग्गज अभिनेता के साथ काम कर रहा हूं। वहीं कुछ महीने पहले ही छत्तीसगढ़ में शूट हुई मिस फलानी (हिंदी वेब सीरीज) में स्वरा भास्कर के बेटे का किरदार निभाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *