अमेरिका की ये टॉप-5 कंपनी, अपने कारोबार से दुनिया में करती हैं राज!

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. रिपब्लिकन पार्टी की तरह से मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमाक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बिडेन उम्मीदवार हैं. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है. भारत सहित दुनियाभर के लोगों की नजरें इस चुनाव पर लगी हुई हैं.

वॉलमार्ट
मौजूदा समय में रिटेल कारोबार के लिए जानी-मानी कंपनी वॉलमार्ट अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी है, 2014 से लगातार इस कंपनी का नंबर 1 पर कब्जा है. वॉलमार्ट का भारत समेत दुनिया में कारोबार फैला हुआ है. भारतीय कंपनी फ्लिकार्ट को वॉलमार्ट ने ही खरीदा है. 4 नवंबर को 2020 वॉलमार्ट की अमेरिकी शेयर बाजार में मार्केट कैप 404 बिलियन डॉलर आंकी गई है.

Microsoft

माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी है. माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी शेयर बाजार में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली कंपनी है. 4 नवंबर 2020 को माइक्रोसॉफ्ट का अमेरिका शेयर बाजार में मार्केट कैप 1.56 ट्रिलियन डॉलर था. इस कंपनी की शुरुआत एक होम मेड Windows Software से हुई थी, जो आज दुनियाभर में अपने साफ्टवेयर के लिए जानी जाती है. इस कंपनी में 1.40 लाख रेगुलर कर्मचारी हैं. इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल 1975 को की थी

Apple

दुनिया भर में सबसे अधिक एप्पल कंपनी के ही मोबाइल उपयोग किए जाते हैं. Apple कंपनी अमेरिका ही नहीं दुनियाभर मशहूर है. यह अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. एप्पल कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को हुई थी. आंकड़ों के मुताबिक इस कंपनी में काम करने वाला हर तीसरा कर्मचारी भारतीय है. आज एप्पल मोबाइल फोन मार्केट का बादशाह है. मार्केट कैप के लिहाल से यह अमेरिकी की दूसरी बड़ी कंपनी है. 4 नवंबर 2020 के आंकड़ों के मुताबिक एप्पल का मार्केट कैप 1.88 ट्रिलियन डॉलर है. इस कंपनी यह मुकाम दिलाने का श्रेय स्टीव जॉब्स को जाता है. इस कंपनी में 137,000 कर्मचारी हैं.

अमेजन

Amazon एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो विश्व की सभी E-Commerce कंपनियों में No. 1 पर है. यह मुख्यरूप से एक online store है जहां कोई भी व्यक्ति अपना माल बेच सकता है और कोई भी उस माल को खरीद सकता है. मौजूदा समय में अमेजन का मार्केट कैप 1.53 ट्रिलियन डॉलर है. इस कंपनी की शुरुआत ऑनलाइन किताब की बिक्री से हुई थी, और आज की तारीख में कंपनी हर सामान पूरी दुनिया में बेच रही है. इस कंपनी के संस्थापक Jeff Bezos हैं. अमेजन में करीब 8 लाख फुल टाइम कर्मचारी हैं