करण जौहर की पार्टी के सितारों की बढ़ेंगी मुश्किलें! फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा

एनसीबी को मिली फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ सच से पर्दासाफ, करण जौहर के घर हुई थी पार्टी

मुंबई: बॉलीवुड की ड्रग मंडली की कहानी जितनी सुलझी हुई दिखती है उतनी ही उलझी हुई है. रूपहले पर्दे के सितारे NCB के प्रश्न जाल का सामना कर रहे हैं. शनिवार को एनसीबी ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से 6 घंटे तक पूछताछ की. जबकि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का भी 5-5 घंटे तक सवालों से सामना हुआ. वहीं अब इस मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. एनसीबी को फॉरेंसिक विभाग ने रिपोर्ट में यह साफ कर दिया है कि करण जौहर (Karan Johar ) के घर पार्टी हुई थी.

इस खबर के अनुसार करण जौहर के घर पर हुई 28 जुलाई 2019 की पार्टी के वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट एनसीबी को मिली है. फॉरेंसिक जांच में पता चला कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नही की गई थी, अब इस वीडियो को लेकर एसआईटी हेड केपीएस मल्होत्रा और मुंबई जोन के डीडीजी अशोक जैन एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना से मीटिंग कर आगे की रणनीति तय करेंगे.

जांच की एक डिटेल रिपोर्ट भेजी जाएगी
सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड की ड्रग मंडली में कई और लोगों के नाम हैं जिसका खुलासा आने वाले दिनों में हो सकता है. लेकिन बताया जा रहा है कि फिलहाल NCB अब तक की जांच की एक डिटेल रिपोर्ट NCB के डीजी राकेश अस्थाना को भेजेगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. लेकिन इतना जरूर है कि बॉलीवुड की ड्रग कुंडली का पूरा खुलासा अभी बाकी है और अब सितारों का फोन इस जांच को नया और बड़ा मोड़ दे सकता है.