कोरोना में राहत

कोरोना संक्रमण के बीच त्योहारों पर यात्रियों के लिए राहत की दो खबरें आई हैं। अब बाहर से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों को क्वारैंटाइन नहीं रहना होगा। वहीं त्यौहारों को देखते हुए गोंदिया-मुंबई सुपरफास्ट शुक्रवार से शुरू हो रही है। जबकि दुर्ग से छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस 14 अक्टूबर से पटरी पर फिर से दौड़ लगाएगी

छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारैंटाइन नहीं रहना होगा। हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जो भी प्रदेश में आएंगे उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जांएगे। राज्य सरकार ने यात्रियों के लिए क्वारैंटाइन में रहने की बाध्यता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।