यह मामला तीन दिन पहले तब सामने आया था जब मृतका के पिता ने खुद ही आत्महत्या करने का प्रयास किया था। अभी पिता की मानसिक हालत खराब होने की बात कही जा रही है। इधर पुलिस खुद पीडि़ता के घर पहुंची समझाइश के बाद मृतिका के चाचा ने मामला दर्ज करवाया है।
कोण्डागांव. जिले के गैंगरेप मामले को रफादफा करने के आरोप में एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश सोरी को निलम्बित कर दिया गया है। थाना प्रभारी पर आरोपियों से लेनेदेन करने का भी आरोप है। इस मामले में अब दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले बुधवार को पीडि़ता के शव को तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकाला गया और शव का पोस्टमार्टम डिमरापाल स्थित जगदलपुर मेडिकल कालेज में गुरुवार को शव का पीएम हुआ। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
अब तक सात आरोपियों के नाम सामने आए है, जिसमें पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजन ने आपसी सहमति से कफन-दफन कर दिया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी इस मसले को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल तत्कालीन प्रभारी रमेश सोरी को निलंबित कर दिया गया है।

