छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई। इसके साथ ही जोगी के जाति विवाद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। ऋचा जोगी को भेजे गए नोटिस पर अमित जोगी के सवाल को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। जोगी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है, ऋचा जोगी के आवेदन में आधार कार्ड का उल्लेख नहीं था।
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, ट्वीट कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी पर निशाना साधा है। प्रवक्ता सिंह ने लिखा है, अमित बाबू आपकी पत्नी ऋचा जोगी ने अपने आवेदन में कहीं भी आधार कार्ड का उल्लेख नहीं किया है। ऐसे में मुंगेली कलेक्टर को आकाशवाणी तो होगी नहीं। यही शिकायत संत कुमार नेताम ने भी की है।

