Skip to content
May 4, 2026
  • शालीनता से पेश आएं अधिकारी: विष्णुदेव
  • अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • डॉ. एस. के. वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
  • छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”
Newsletter
Random News
Mukhyadhara.com

Mukhyadhara.com

Online News Portal

  • अपना प्रदेश
  • देश दुनिया
  • स्पोर्टस
  • ग्लैमर
  • अर्थ जगत
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफ स्टाइल
  • अपना मंच
  • Home
  • अपना प्रदेश
  • राज्योत्सव के अंतिम दिन विविध रंग में रंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया
  • अपना प्रदेश

राज्योत्सव के अंतिम दिन विविध रंग में रंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया

6 years ago01 mins

राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव के अंतिम दिन की सांस्कृतिक संध्या में विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को बांधे रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दुर्ग जिले के श्री कुलेश्वर ताम्रकार एवं साथियों ने अंगना में भारतमाता के, सोन के बिहनिया ले चिरइया बोले, छत्तीसगढ़ ल कइथे भइया धान का कटोरा, आजाबे-आजाबे न अमरईया के तीर गोरी आ जाबे न, ढ़ोल बाजे रे नगाड़ा बाजे रे ने लोक गीतों के माध्यम से दर्शकों को रोमांचित किया।

सांस्कृतिक संध्या में धमतरी जिले के सिहावा नगरी के श्री सुरेन्द्र कुमार सोरी एवं साथी कलाकारों ने पारम्परिक वेशभूषा एवं वाद्ययंत्रोें के साथ मांदरी नृत्य, गरियाबंद जिले के श्री मोहित मोगरे एवं साथियों ने कमार नृत्य, बस्तर जिले के कलाकारों ने ककसाड़ नृत्य, नारायणपुर जिले के श्री बुटलूराम माथरा और साथी कलाकारों ने गेंड़ी नृत्य, रायपुर के श्री प्रशांत ठाकर ने सुगम संगीत और रायपुर के कुमार पंडित एवं रेशमा पंडित ने तबला वादन प्रस्तुत किया।

बिलासपुर के श्री अंचल शर्मा और साथियों ने मधुर सुगम संगीत प्रस्तुत किया जिसमं भजन, फिल्मी गीत और जसगीत गाया गया। सुगम संगीत में कलाकारों ने मोर भोला हे भंडारी, झनकी पायल मस्ती में, तुम मिल गये हो तो, मोर संग चलव जी और मेहमा जो हमारा होता है आदि गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें कवि सर्वश्री मीर अली मीर, रामेश्वर वैष्णव, मुकुन्द कौशल, कृष्णा भारती और अजय अटापट्टू ने काव्यपाठ कर दर्शकों का मन मोह लिया।

 

 

Post navigation

Previous: गुरु राशि का धनु राशि में प्रवेश, अगले 5 महीने इन 6 राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव
Next: धान खरीदी पर सरकार की सर्वदलीय बैठक, भाजपा को छोड़ अन्य दलों ने दिया समर्थन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

शालीनता से पेश आएं अधिकारी: विष्णुदेव

admin3 days ago3 days ago 0

अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी ऑनलाइन सुविधाएँ

admin4 days ago3 days ago 0

Recent Posts

  • शालीनता से पेश आएं अधिकारी: विष्णुदेव
  • अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • डॉ. एस. के. वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
  • छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”
  • गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया ट्रैक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

Recent Comments

No comments to show.

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Oct    

Managing Editor

Amit Sinha

amitsagarsinha999@gmail.com

Chief Editor

Vandana Jaiswal

Contact Info

Office :
HIG 301, Block-1, Himalayan Heights Dumartarai, Raipur- 492001

mukhyadhara09@gmail.com

Digital Newspaper - Multipurpose News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.