रामविलास पासवान को अंतिम विदाई, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

  1. बिहार के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद बीती शाम निधन हो गया. 74 साल के रामविलास पासवान कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन गुरुवार की शाम को उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने निधन की जानकारी दी. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर कई दिग्गजों ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया. आज रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना ले जाया जाएगा.