फिल्म ‘तड़प’ ने पहले शुक्रवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 4.25 करोड़ की कमाई की है इस तरह इसने दो दिन 8.25 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अब रविवार का इंतजार किया जा रहा है। मेट्रो शहरों के अलावा भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। फिल्म के कलेक्शन ने क्रिटिक्स को भी सरप्राइज कर दिया।
फिल्म की खास बातें
फिल्म को दिल्ली और यूपी में अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। हालांकि यूपी के सिंगल स्क्रीन में गिरावट देखी गई है। अब वीकेंड के बाद ही फिल्म की किस्मत तय होगी। फिल्म में अहान शेट्टी के अपोजिट अभिनेत्री तारा सुतारिया हैं। ‘तड़प‘ को देश में 1656 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 451 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म तेलुगू सुपरहिट ‘आरएक्स 100’ की हिंदी रीमेक है। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

