रायपुर- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगी। वह बुधवार सुबह 9.30 बजे भिलाई नेहरू नगर स्थित होटल ग्रैंड ढिल्लन में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के आला नेताओं से चर्चा करेंगी। पुरंदेश्वरी का दौरा कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के गदा चौक स्थित कार्यालय में मंगलवार शाम बैठक बुलाई गई। बैठक में निकाय चुनाव सहित प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई।

