डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप..

बिलासपुर– सिम्स के डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टर हर रोज 250 के आसपास मरीजों को देखते हैं। डॉक्टर के संपर्क में आने वाले सभी डॉक्टरों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। जानकारी के अनुसार कोरोना टेस्ट में सिम्स के स्किन विभाग के एचओडी डॉ. जेपी स्वाइन के अलावा अलग-अलग इलाकों के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद डॉ. स्वाइन के संपर्क में आने वाले तमाम डॉक्टरों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है।