इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्‍तान में गृहयुद्ध जैसे हालात, परमाणु बमों पर मंडराया खतरा, टेंशन में दुनिया

मुख्यधारा @ इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी से कराची से लेकर लाहौर और रावलपिंडी तक हालात बेहद खराब हैं। पहले से ही आर्थिक संकट में घिरा मुल्‍क एक बड़ी मुसीबत में आ गया है।कई लोग यह सवाल करने लगे हैं कि इन हालातों में पाकिस्‍तान के पास जो परमाणु बम हैं उनका क्‍या होगा। देश के पास इस समय कुल 165 परमाणु हथियारहैं। पहले से ही दुनिया को इस बात का डर था कि अगर ये हथियार आतंकियों के हाथ लग गए तो फिर क्‍या होगा। अब जबकि जनता आर्मी हेडक्‍वार्ट्स तक को निशाना बना रही है तो फिर यह डर भी दोगुना हो गया है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं और यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। पाकिस्‍तान सेना जिसके बारे में अक्‍सर कहा जाता है कि उसकी आतंकियों के साथ साठगांठ है, जब उसके ही हेडक्‍वार्ट्स पर हमले हो रहे हैं तो फिर स्थिति और भी जटिल हो जाती है। पाकिस्‍तान परमाणु आतंकवाद को बढ़ावा दे सकता है। ऐसे समय में जब देश कंगाली की कगार पर है और हर तरफ हिंसा का आलम है, दुनिया पाकिस्‍तान के परमाणु हथियारों के बारे में सोचकर ही घबरा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *