देश में कुल संख्या हुई 36, आंध्र प्रदेश में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मरीज

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केसेज तेजी से बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में यहां का पहला ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज मिला। वहीं चंडीगढ़ और कर्नाटक में भी ओमिक्रॉन संक्रमित के मिलने के बाद भारत में इस वैरिएंट के कुल मरीजों की संख्या 36 हो गई है। आंध्र प्रदेश का मरीज आयरलैंड जबकि चंडीगढ़ का मरीज इटली से भारत आया है। वहीं कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका से आया 34 वर्षीय शख्स इस वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है।