ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढ़कर 97 हुए

दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन के संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20 हो गए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल केस 100 के करीब (97) पहुंच गए हैं। इससे पहले गुरुवार को देश भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 14 केस पाए गए थे। इनमें से 5 मामले कर्नाटक मिले थे, जबकि 4-4 केस दिल्ली और तेलंगाना में पाए गए थे। 1 नया केस गुजरात में पाया गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 10 लोग फिलहाल डिस्चार्ज हो गए हैं। इस तरह देखें तो राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के ऐक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 10 ही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नए केसों के मिलने की जानकारी दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों कहा था कि यदि ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस आते हैं तो उनसे निपटने के लिए तैयारी पूरी है।