BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली- ‘झगड़ा बहुत करते हैं’

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को लेकर हाल ही में हुए विवाद ने सबसे ज्यादा चर्चाएं बटोरीं। विराट ने बीते बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरों का खंडन किया, साथ ही गांगुली के एक बयान को गलत भी साबित कर दिया। गांगुली से अब एक इवेंट के दौरान उनके पसंदीदा एटिट्यूड वाले खिलाड़ी का नाम पूछा गया, जहां उन्होंने विराट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मुझे विराट कोहली का एटिट्यूड पसंद है, लेकिन वह लड़ते बहुत हैं।

‘क्रिकट्रेकर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गांगुली से यहां पूछा गया कि वह अपने जीवन में तनाव का सामना कैसे करते हैं तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ”जीवन में कोई तनाव नहीं है। सिर्फ बीवी और गर्लफ्रेंड ही तनाव देती हैं।”