रायपुर– छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों मंे शिक्षकों को पदोन्नति मिली है। सहायक शिक्षक एलबी वर्ग का प्रधान पाठक के पद प्रमोशन हुआ है लेकिन इनके कार्यभार ग्रहण करने पर कलेक्टर ने रोक लगा दी थी। जिसे अब हटा दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने छुईखदान-खैरागढ ने इस संबंध में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें पदोन्नत शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने और कार्यमुक्त करने निर्देश दिया गया है।
आपको बता दें कि, इससे पहले 13 अक्टूबर को खैरागढ़-छुई-खदान में कार्यभार पर रोक लगा दी थी। रोक को लेकर मिले आवेदन की परीक्षण के बाद रोक को हटाने का फैसला लिया गया है।


