योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने रायपुर में 25 वें निःशुल्क  नियमित योगाभ्यास केंद्र का किया शुभारंभ

रायपुर, 9 दिसम्बर 2022

 नियमित योगाभ्यास केंद्र का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नागरिकों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने तथा योग का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार शहर के विभिन्न स्थानों में निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरूवार को छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने राजधानी रायपुर के शारदा चौक स्थित वार्ड क्र. 27 (इंदिरा गांधी वार्ड) में 25 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर के वार्ड पार्षद (एम.आई.सी. सदस्य) श्री सुरेश चन्नावार ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में योग आयोग के सचिव श्री एम.एल.पाण्डेय, योग साधकगण, विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004