नारायणपुर जिले में फिर से नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। यहां नक्सलियों ने बाउन्ड्री वॉल व फेन्सिंग में तोड़फोड़ की है। वहीं जगह-जगह पर पर्चा भी लगाया है। मामला बेनूर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। आपको बता दें कि, वन विभाग द्वारा ग्राम नेतानार-पानीगांव में पौधरोपण कर फेन्सिंग कार्य किया गया था। बीती रात नक्सलियों ने इसमें तोड़फोड़ की है। वहीं पर्चे में नेतानार आने वाले नाकेदारों को मार भगाने व दुबारा आने पर मौत की सजा देने का जिक्र किया है।
जिले में नक्सलियों ने फिर से मचाया उत्पात जगह-जगह लगाया पर्चा

