सिक्किम में एवलांच, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत; कई लोग फंसे

सिक्किम के टूरिस्ट प्लेस गंगटोक में मंगलवार को एवलांच (हिमस्खलन) में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 150 लोगों के फंसे होने की खबर है। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने के मुताबिक, जहां पर हादसा हुआ, वहां जाने के लिए एक पास जारी होता है। यह पास 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन टूरिस्ट बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए। यह घटना 15वें मील में ही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *