देशभर में नए वेरिएंट “ओमिक्रोन” की संख्या अब तक 23

ओमिक्रोन की दस्तक ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। इस वैरिएंट के अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को ओमिक्रोन के दो और मामले सामने आने के बाद देशभर में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23 हो गई है। हालांकि कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में कमी आई है और हर दिन दस हजार से नीचे केस दर्ज किए जा रहे हैं। राजस्थान के जयपुर में ओमिक्रोन के नौ मामले सामने आए हैं। दिल्ली में विदेश से लौटे और कोरोना संक्रमित पाए गए 12 लोगों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिग कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद एक शख्स ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया।