पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के भांजे के ऊपर FIR दर्ज, निकाय चुनाव में तोड़फोड़ का मामला

राजनांदगांव- खैरागढ़ में निकाय चुनाव के दौरान हुई तोड़फोड़ में 10 लोगों के ऊपर एफ आई आर दर्ज हुआ है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के भांजे विक्रांत सिंह जो कि जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष हैं उन पर भी मामला दर्ज हुआ है। इन सभी के ऊपर मतदान केंद्र में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप है। रिटर्निंग ऑफिसर की लिखित शिकायत के बाद इस मामले में 2 अलग-अलग FIR शुक्रवार को खैरागढ़ थाने में दर्ज की गई है। इसमें एक FIR पुलिस की ओर से है।

दरअसल, पालिका चुनाव में 23 दिसंबर को मतगणना हुई थी। 20 वार्डों वाली इस पालिका में 10 पर भाजपा को जीत मिली, जबकि 9 कांग्रेस के खाते में गईं। वहीं, वार्ड-4 में टाई हो गया। दोनों ही प्रत्याशियों को 387 वोट मिले। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ। उनकी मांग पर दोबारा गिनती हुई तो भाजपा उम्मीदवार कैलाश नागरे का एक वोट निरस्त हो गया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुमित टांडिया को विजयी घोषित कर दिया गया।