CG- अपहृत नर्स लौटी अपने घर…फिर भी पुलिस कर रही पूछताछ

कोरबा- जिले में बीते दिनों नर्स का अपहरण हुआ था, आखिरकार वह नर्स मिल गई, लेकिन पुलिस अपनी पूछताछ कर रही है, आपको बता दे की हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम भठोरा में निवासरत बेवा ओम साहू 40 वर्ष भिलाई बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर पदस्थ है।

शनिवार को रात करीब आठ बजे घर से अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीबी 9357 में अस्पताल ड्यूटी जाने निकली। वह अस्पताल के ठीक सामने पहुंची थी कि बिना नंबर की एक स्कार्पियो उसके पीछे पहुंची और उसमें उतरे दो बदमाश रास्ता रोककर नर्स को स्कूटी से नीचे उतारा और हाथ खींच कर स्कार्पियो में जबरदस्ती बैठाकर अपहरण कर ले गए। इस घटना को अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों ने देखा। कुछ लोग चिल्लाते हुए स्कॉर्पियो का पीछा करने का प्रयास किए, पर देखते ही देखते अपहरणकर्ता लोगों की आंखों से ओझल हो गए।

इस घटना की जानकारी नर्स के पुत्र राजा साहू व पुत्री प्रियंका साहू को दी गई। साथ ही पुलिस को भी इससे अवगत कराया गया। हरदीबाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभय सिंह बैस भागकर मौके पर पहुंचे। यहां प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी एकत्र करने पर पता चला कि अपहरणकर्ता भिलाई से हरदीबाजार रलिया रोड की ओर भागे हैं। तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी गई और जिले में नाकेबंदी कर चौक चौराहों में वाहनों की जांच शुरू कर दी गई थी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004