Headlines

IND vs NZ 5th T20: सीरीज जीत के बाद आखिरी मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। शुरुआती तीन मैच जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। हालांकि, शुक्रवार को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराकर शानदार वापसी की थी।

चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को दी करारी शिकस्त

सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम को चौथे मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 87 रन से जीत हासिल की। ऑकलैंड में मिली इस हार के साथ भारत को ब्लैक कैप्स के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी हार भी झेलनी पड़ी।

आखिरी मुकाबले में जीत के साथ समापन करना चाहेगा भारत

सीरीज पर कब्जा जमा चुकी भारतीय टीम अब पांचवें मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। टीम इंडिया की कोशिश आखिरी मैच जीतकर टी20 सीरीज का समापन जीत के साथ करने की होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम चौथे मुकाबले की लय बरकरार रखते हुए अंतिम मैच में भी जीत दर्ज करना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004