CG- इंजीनियर की खेत में मिली लाश…

जांजगीर 16/02/2022- आज सुबह एक इंजीनियर की शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है । जानकारी के मुताबिक़ युवक की हत्या धारदार हथियार से किया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक़ जानकारी के मुताबिक , भिलाई गांव निवासी राजेश देवांगन ( 26 ) पुत्र भीम देवांगन इंजीनियर था । वह दोपहर को घर से निकला था , लेकिन शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले । फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला । इस बीच ग्रामीणों ने सुबह खेत में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी । उसकी खून से लथपथ लाश पैरा के नीचे दबी हुई थी । बस पैर बाहर दिख रहे थे ।

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त हुई । इसके बाद मामले की जांच जारी है । आसपास के लोगों के साथ ही परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है । मामला गांव का होने के कारण अंदेशा आसपास के ही किसी व्यक्ति पर है । हालांकि इसमें विवाद और दुश्मनी का एंगल भी पुलिस तलाश रही है । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच तेज होगी ।