रायपुर 16/02/2022- राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने जा रही तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गया जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार आज सबेरे 6 बजे के करीब भिलाई से आ रहे जाइलो कार नं cg04ld 1581 अचानक मोनफोर्ट स्कूल के सामने डिवाइडर से टकरा गई जिसमें कुल 10 महिलाओं समेत 11 लोग सवार थे जिसमें 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जब कि 1 महिला अस्पताल पहुचते ही उसने दम तोड़ दिया बाकी 5 महिला और चालक को गंभीर अवस्था मे रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।बाकी जानकारी अभी मिलना बाकी है भिलाई से राजिम पुन्नी स्न्नान के लिए जा रहे थे पुलिस मौके पर पहुचकर जांच कर रही है और रास्ते को खोल दी है।
