Headlines

स्काई वाक पर चढ़कर युवक ने मचाया तांडव,

रायपुर- प्रदेश की राजधानी में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ अंबेडकर अस्‍पताल के सामने बने स्‍काई वाक पर एक युवक चढ़ गया। और घंटों तक तांडव मचाता रहा। इसके बाद देखते ही देखते वहां देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंच कर संभालने की कोशिश की। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम जैसे ही युवक को उतारने ऊपर चढ़ी तो युवक ऊपर कूद गया। वहीं मौके पर स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा भी पहुंचे।

फ्लाईओवर स्‍काई वाक के ऊपर से युवक कूदा गया। युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती किया गया है। युवक इलाज ठीक से नहीं करने की शिकायत कर रहा है। पुलिस के आला अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को ऊपर चढ़ता देख ऊपर से कूद गया।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004