Skip to content
Tuesday, August 18, 2026
Mukhyadhaara.com

Mukhyadhaara.com

  • अपना प्रदेश
  • देश दुनिया
  • स्पोर्टस
  • ग्लैमर
  • अर्थ जगत
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफ स्टाइल
  • अपना मंच
  • खेल खिलाड़ी
  • छत्तीसगढ़
  • ज़रा हटके
  • टेक
  • नौकरी
  • मध्यप्रदेश
  • साइंस
You are Here
  • Home
  • अपना प्रदेश
  • राज्योत्सव के अंतिम दिन विविध रंग में रंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया
अपना प्रदेश

राज्योत्सव के अंतिम दिन विविध रंग में रंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया

November 6, 2019 Ananta Jaiswal

राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव के अंतिम दिन की सांस्कृतिक संध्या में विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों को बांधे रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दुर्ग जिले के श्री कुलेश्वर ताम्रकार एवं साथियों ने अंगना में भारतमाता के, सोन के बिहनिया ले चिरइया बोले, छत्तीसगढ़ ल कइथे भइया धान का कटोरा, आजाबे-आजाबे न अमरईया के तीर गोरी आ जाबे न, ढ़ोल बाजे रे नगाड़ा बाजे रे ने लोक गीतों के माध्यम से दर्शकों को रोमांचित किया।

सांस्कृतिक संध्या में धमतरी जिले के सिहावा नगरी के श्री सुरेन्द्र कुमार सोरी एवं साथी कलाकारों ने पारम्परिक वेशभूषा एवं वाद्ययंत्रोें के साथ मांदरी नृत्य, गरियाबंद जिले के श्री मोहित मोगरे एवं साथियों ने कमार नृत्य, बस्तर जिले के कलाकारों ने ककसाड़ नृत्य, नारायणपुर जिले के श्री बुटलूराम माथरा और साथी कलाकारों ने गेंड़ी नृत्य, रायपुर के श्री प्रशांत ठाकर ने सुगम संगीत और रायपुर के कुमार पंडित एवं रेशमा पंडित ने तबला वादन प्रस्तुत किया।

बिलासपुर के श्री अंचल शर्मा और साथियों ने मधुर सुगम संगीत प्रस्तुत किया जिसमं भजन, फिल्मी गीत और जसगीत गाया गया। सुगम संगीत में कलाकारों ने मोर भोला हे भंडारी, झनकी पायल मस्ती में, तुम मिल गये हो तो, मोर संग चलव जी और मेहमा जो हमारा होता है आदि गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें कवि सर्वश्री मीर अली मीर, रामेश्वर वैष्णव, मुकुन्द कौशल, कृष्णा भारती और अजय अटापट्टू ने काव्यपाठ कर दर्शकों का मन मोह लिया।

 

 

Share
Facebook Twitter Pinterest Linkedin

Post navigation

गुरु राशि का धनु राशि में प्रवेश, अगले 5 महीने इन 6 राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव
धान खरीदी पर सरकार की सर्वदलीय बैठक, भाजपा को छोड़ अन्य दलों ने दिया समर्थन

Related Posts

  • बगिया के श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    सावन सोमवार और नागपंचमी पर CM साय ने की फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा

    August 17, 2026August 17, 2026
  • बस्तर फैम टूर के दौरान चित्रकोट जलप्रपात और धुड़मारास का भ्रमण करते पर्यटन प्रतिनिधि

    बस्तर की खूबसूरती पर फिदा हुए देशभर के पर्यटन प्रतिनिधि

    August 17, 2026August 17, 2026
  • जशपुर के गृहग्राम बगिया में बैलों के साथ खेत में हल चलाते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गृहग्राम बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी

    August 17, 2026August 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सनी देओल की फिल्म ने विदेशों में भी मचाई धूम, 3 दिन में ₹37 करोड़ पार
  • चावल से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं खूबसूरत राखी
  • इंसानों की तरह सांप की भी हुई सर्जरी…
  • मेंटेनेंस की एक गलती और खतरे में पड़ सकती थी उड़ान
  • सावन सोमवार और नागपंचमी पर CM साय ने की फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Managing Editor

Dhanvendra Jaiswal

Chief Editor

Vandana Jaiswal

Contact Info

Office :
A8, Sector 1, Shankar Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492004

mukhyadhara09@gmail.com

All Rights Reserved 2026.
Proudly powered by WordPress | Theme: Falcha News by Candid Themes.