Headlines

एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला 21 साल की अभिनेत्री का शव

कोलकाता। बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 21 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर से पूरी बंगाली इंडस्ट्री सदमे में है। खबरों के अनुसार बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी है।

बंगाली मॉडल और अभिनेत्री 21 साल की बिदिशा ने अपने फ्लैट में फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी है। बुधवार को उनका शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस का शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि बिदिशा ने चार महीने पहले ही नगर बाजार में रहना शुरू किया था। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बिदिशा ने अपने आप को कैंसर से पीड़ित बताया है।

अभिनेत्री के करीबी दोस्तों ने का कहना है कि ‘वह अपने बॉयफ्रेंड के कारण पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। बिदिशा का बॉयफ्रेंड अनुभाब उनको धोखा दे रहा था, बिदिशा को डेट करते-करते वह तीन और लड़कियों के साथ रिश्ते में था। वह अनुभाब को किसी और के साथ बांटने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं।’ अभिनेत्री के दोस्तों का कहना यह भी है कि सुसाइड नोट में कैंसर से पीड़ित होने वाली बात एक-दम झूठी है।