बिग ब्रेकिंग- बारातियों से भरी बस खाई में गिरी 25 लोगों की दर्दनाक मौत….

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। बस हरिद्वार जिले के लालढांग से बारात लेकर पौड़ी के बीरोंखाल गांव जा रही थी। बस में 40-50 लोग सवार थे। बताया जा रहा है जिस खाई में बस गिरी, उसकी गहराई करीब 500 मीटर है।

जब बस सीमडी गांव के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।