Headlines

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ होगा सम्मानित

रायपुर, 02 दिसम्बर 2021/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ को एक बार फिर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए तीन श्रेणीयों में वर्ष 2020 के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर के अवसर पर नई दिल्ली में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया यह पुरस्कार प्राप्त करेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सभी श्रेणियों के विजेताओं को बधाई देते हुए आगे भी दिव्यांगजन के हित में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी है।

कार्यक्रम में बेस्ट ब्रेल प्रेस की श्रेणी में बिलासपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ब्रेल प्रेस को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्रीमती भेंड़िया के निर्देशन में ब्रेल प्रेस बिलासपुर ने दृष्टिबाधितों के लिए पाठ्य सामग्री, साहित्य तैयार करने के साथ निर्वाचन हेतु मतपत्र तैयार किया है। इसके साथ ही ब्रल प्रेस दृष्टिहीनों को ऑनलाइन पुस्तकालय की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को कोरोना काल में बहुत मदद मिली है। स्थानीय निकाय की श्रेणी में नया रायपुर, अटल नगर विकास प्राधिकरण को विकलांग व्यक्तियों के लिए अवरोध मुक्त वातावरण के निर्माण में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। साथ ही दिव्यांगजन के साथ स्वरोजगार के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और प्लेसमेंट अधिकारी/एजेंसी की श्रेणी में निजी या गैर-सरकारी संगठन या कार्यालय के लिए समता कॉलोनी रायपुर के नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स एलएलपी को सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004