FIFA 2022- विश्व कप में कम उम्र में नौ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने एमबापे

कायलियन एमबापे और ओलिवर जिरोड के दम पर गत चैंपियन फ्रांस ने अंतिम-16 के मुकाबले में पोलैंड को रौंदकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच में दो गोल करने के साथ ही एमबापे विश्व कप में 24 वर्ष से कम उम्र में नौ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले को पीछे छोड़ा, जिनके नाम सात गोल थे। साथ ही उन्होंने विश्व कप में नौ गोल दागने के मामले में अर्जेंटीनी स्टार लियोन मेसी की भी बराबरी कर ली।

दोहा के अल थुमामा स्टेडियम में रविवार रात खेले गए मैच में फ्रांस ने दबदबा बनाए रखा। हाफ टाइम खत्म होने से पहले फ्रांस के लिए जिरोड ने पहला गोल किया। 44वें मिनट में 36 साल के जिरोड ने ओसुमाने डेंबले के पास गोल किया और वह फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इसके बाद पिछले विश्व कप फाइनल में फ्रांस की जीत के हीरो रहे एमबापे ने 74वें मिनट में फ्रांस की बढ़त को दोगुना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004