Headlines

आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, चुनाव का भी सत्र पर दिखेगा असर

नई दिल्ली- संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। कामकाज के लिहाज से वैसे तो यह सत्र सिर्फ 17 दिनों का ही है, लेकिन कांग्रेस सहित विपक्ष दलों ने मंगलवार को सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जिस तरह का रुख दिखाया है, उससे इस सत्र के गर्म रहने के आसार हैं। हालांकि गतिरोध की आशंका कम है।

इस बीच कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों ने चुनाव आयुक्त की एक दिन में नियुक्ति, चीन के साथ सीमा पर तनाव, महंगाई, ईडब्लूएस आरक्षण की फिर से समीक्षा जैसे विषयों पर सरकार से चर्चा की मांग की है। वहीं, सरकार ने भी संसद के सुचारू संचालन के लिए सभी मुद्दों पर चर्चा का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004